
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कला संकाय की संकाय परिषद की बैठक संकायाध्यक्ष प्रो हरीश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में गणित विभाग के सभागार में आयोजित हुई। बैठक का संचालन सचिव प्रो सुशील कुमार जोशी ने किया। बैठक में शिक्षा, हिंदी, कुमाउनी भाषा, अंग्रेजी, संस्कृत, संगीत, चित्रकला, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान, योग, गृह विज्ञान, पत्रकारिता, अर्थशास्त्र, एंथ्रोपोलॉजी, शारीरिक शिक्षा और सैन्य विज्ञान सहित विभिन्न विषयों के पाठ्यक्रमों को अनुमोदन प्रदान किया गया। बैठक में कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रो. नीरज तिवारी, प्रो. निर्मला पंत, प्रो. ज्योति जोशी, प्रो. मधुलता नयाल, प्रो. शालिमा तबस्सुम, प्रो. प्रीति आर्या, डॉ. सबीहा नाज, प्रो. शेखर चंद्र जोशी, प्रो. संजीव आर्या, डॉ. शालिनी पांडेय, डॉ. श्वेता चनियाल, प्रो. हेम चंद्र पांडे, प्रो. नीता भारती, डॉ. ललित जोशी, डॉ. गोकुल देवपा, डॉ. विजेता सत्याल, डॉ. गिरीश अधिकारी, डॉ. नरेश ग्वाल, डॉ. जगदीश सिंह, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. डी. के. उपाध्याय सहित विभिन्न विषयों के संयोजक जीवन चंद्र मठपाल, राजेंद्र बिष्ट, डॉ. कमल किशोर और डॉ. सूरज थायत समेत अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

