Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • शामा बाजार से शराब की दुकान हटाने को भूख हड़ताल
  • बागेश्वर

शामा बाजार से शराब की दुकान हटाने को भूख हड़ताल

RNS INDIA NEWS 01/04/2026
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। शामा बाजार से विदेशी शराब की दुकान हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र कोरंगा ने इस मुद्दे को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनके समर्थन में क्षेत्र के लोग भी बड़ी संख्या में जुट रहे हैं। आंदोलनकारियों ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा और स्पष्ट किया कि दुकान हटने तक आंदोलन जारी रहेगा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत भूपेंद्र कोरंगा बुधवार को रामलीला मैदान, शामा पहुंचे और समर्थकों के साथ अनशन पर बैठ गए। इस दौरान आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि पूर्व में भी दुकान हटाने को लेकर आंदोलन किया गया था, तब प्रशासन ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे लोगों में आक्रोश है।उन्होंने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन की मिलीभगत से क्षेत्र में शराब की दुकान खोली जा रही है। विकास के नाम पर क्षेत्र में शराब परोसी जा रही है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य विजया कोरंगा ने कहा कि शराब का सबसे अधिक दुष्प्रभाव महिलाओं और परिवारों पर पड़ता है। नशे के कारण कई घर बर्बाद हो चुके हैं। शामा जैसे शांत क्षेत्र में शराब की दुकान खुलना चिंताजनक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और उग्र होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान ग्राम प्रधान नंदन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य शांति देवी, पुष्पा देवी, ज्योति दानू, खष्टी कोरंगा, हेमा कोरंगा सहित करीब 60 लोग मौजूद रहे। सूचना मिलने पर एसओ प्रताप नगरकोटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जबकि तहसीलदार भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैफे में युवती से छेड़खानी, विरोध पर दी मारने की धमकी
Next: आपदा में बेहतर काम करने वाले डीएम बंसल समेत अधिकारी सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

डीएम पांडे ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

भारी बारिश के चलते बागेश्वर में 01 जुलाई को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.