Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा युवा मोर्चा की नवीन नगर कार्यकारिणी का स्वागत
  • अल्मोड़ा

भाजपा युवा मोर्चा की नवीन नगर कार्यकारिणी का स्वागत

RNS INDIA NEWS 30/03/2026
WhatsApp Image 2026-03-30 at 17.49.34_11zon

अल्मोड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल की नई नगर कार्यकारिणी के स्वागत अवसर पर सोमवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवा मोर्चा को संगठन की रीढ़ बताते हुए युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। कहा गया कि नई कार्यकारिणी ऊर्जा और संकल्प के साथ कार्य करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचेगी और जनसेवा के कार्यों को गति देगी। साथ ही युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और सकारात्मक राजनीति को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवा मोर्चा केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान और जनजागरूकता जैसे कार्यों के माध्यम से समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करता है। उन्होंने संगठन की विचारधारा, उपलब्धियों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान सदस्यता विस्तार, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और युवाओं को अधिकाधिक जोड़ने की रणनीति पर चर्चा की गई। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में रवि रौतेला, बिट्टू कर्नाटक, विनीत बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, अजय वर्मा, नमन गुरुरानी, अमित शाह मोनू, चंदन बहुगुणा, संदीप श्रीवास्तव, सौरभ वर्मा, अभिषेक जोशी, शुभम रौतेला, निशा बिष्ट, दीपक अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी नंबर प्लेट वाली बाइक से स्मैक तस्करी, युवक गिरफ्तार
Next: गुमशुदा महिला और 7 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने सकुशल किया बरामद

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-01 at 17.09.02_11zon
  • अल्मोड़ा

डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
  • महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए
  • कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश
  • इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत
  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.