Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • डोली के सहारे अस्पताल पहुंची बुजुर्ग महिला, दरणा गांव में सड़क का अभाव उजागर
  • बागेश्वर

डोली के सहारे अस्पताल पहुंची बुजुर्ग महिला, दरणा गांव में सड़क का अभाव उजागर

RNS INDIA NEWS 29/03/2026
rns featured image new

बागेश्वर। गरुड़ ब्लॉक मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर दरणा गांव में सड़क सुविधा के अभाव की समस्या एक बार फिर सामने आई, जब 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ग्रामीणों ने डोली के सहारे दुर्गम रास्तों से अस्पताल पहुंचाया। घटना ने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी को उजागर कर दिया है।

कोट्टुलारी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले इस गांव में करीब 50 परिवार निवास करते हैं, लेकिन अब तक यहां सड़क नहीं पहुंच सकी है। बीते 28 मार्च से अस्वस्थ चल रही देवकी देवी को समय पर अस्पताल ले जाना संभव नहीं हो पाया। रविवार सुबह ग्रामीणों ने उन्हें डोली में बैठाकर करीब पांच किलोमीटर लंबे कठिन पहाड़ी मार्ग से नीचे तक पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें आगे इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया।

ग्रामीणों के अनुसार गांव से अस्पताल तक का रास्ता संकरा और ऊबड़-खाबड़ है। जंगलों में फैले चीड़ के पेड़ों से गिरने वाला पिरूल मार्ग को फिसलन भरा बना देता है, जिससे डोली में मरीज को ले जाना जोखिम भरा हो जाता है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्षों से जनप्रतिनिधि सड़क निर्माण के वादे करते रहे हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व ग्राम प्रधान राजेंद्र किरमोलिया ने भी इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ग्रामीणों को केवल आश्वासन ही मिलते रहे हैं।

यह घटना शासन-प्रशासन के उन दावों पर सवाल खड़े करती है, जिनमें हर गांव तक सड़क और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की बात कही जाती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाजपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बुजुर्ग किसान की मौत, परिवार में कोहराम
Next: अथरबनी में फैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम के तहत स्वास्थ्य जांच, एमबीबीएस छात्रों ने लिया फीडबैक

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

भारी बारिश के चलते बागेश्वर में 01 जुलाई को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सफाई कर्मचारियों ने किया शाम की पाली का बहिष्कार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.