Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ऑपरेशन ‘भल छौ’ के तहत लमगड़ा पुलिस ने बुजुर्गों का हाल जाना
  • अल्मोड़ा

ऑपरेशन ‘भल छौ’ के तहत लमगड़ा पुलिस ने बुजुर्गों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 29/03/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन भल छौ’ के तहत लमगड़ा थाना पुलिस ने क्षेत्र में निवास कर रहे पुलिस पेंशनरों, एकल बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी। इस दौरान पुलिस ने उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर अकेले रह रहे बुजुर्गों से बातचीत की। पुलिस ने उनकी समस्याओं को सुना और आवश्यक मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान बुजुर्गों को बीट अधिकारी, बीट प्रभारी और थाना के संपर्क नंबरों के साथ डायल 112 हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि स्वास्थ्य या किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके। पुलिस ने जनमानस को साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट जैसे नए अपराधों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी और नए आपराधिक कानूनों व यातायात नियमों के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही साइबर हेल्पलाइन 1930 और आपदा हेल्पलाइन 1070 सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी साझा की गई। अभियान के तहत लोगों को बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार या मजदूर न रखने के लिए भी जागरूक किया गया। अपने घर पर पुलिस को देखकर और सहायता के आश्वासन से बुजुर्गों ने संतोष व्यक्त किया तथा लमगड़ा पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार जताया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार मालिक पर गोली चलाने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार
Next: बीटेक छात्र हत्याकांड: सात फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-01 at 17.09.02_11zon
  • अल्मोड़ा

डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
  • महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए
  • कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश
  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.