Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हवालबाग बीडीसी बैठक में उठीं पेयजल, बिजली और विकास कार्यों की समस्याएं
  • अल्मोड़ा

हवालबाग बीडीसी बैठक में उठीं पेयजल, बिजली और विकास कार्यों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 28/03/2026
WhatsApp Image 2026-03-28 at 15.16.52

अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड सभागार में शनिवार को आयोजित बीडीसी बैठक में जनपद स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। बैठक में बिमौला के ग्राम प्रधान ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए खेल मैदान की कमी का मुद्दा उठाया, जबकि देवलीखान में आंगनबाड़ी भवन के हस्तांतरण की समस्या सामने रखी गई। कृषि विभाग ने अपनी योजनाओं की जानकारी दी, वहीं देवलीखान पशु सेवा केंद्र में शिविर लगाने की मांग भी की गई। प्रधान संगठन के महामंत्री एवं ग्राम प्रधान अथरबनी विनोद जोशी ने पंचायती राज विभाग द्वारा पांच प्रतिशत कंटीजेंसी राशि काटे जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकारी धनराशि से ही कटौती किए जाने से ग्राम प्रधानों के खातों में राशि भेजने का औचित्य समाप्त हो जाता है। इस पर सभी प्रधानों ने एकजुट होकर विरोध जताया। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति बाधित होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। ग्राम प्रधान उसकोना देवेंद्र मेहरा ने भनर गांव पंपिंग योजना में पानी न मिलने की समस्या उठाई, जबकि स्यूरा के ग्राम प्रधान प्रमोद जोशी ने स्यूरा-बरशिमी पंपिंग योजना में खामियों की ओर ध्यान दिलाया। विद्युत समस्याओं को लेकर भगतोला के ग्राम प्रधान मनोहर सिंह ने छह माह से ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर नाराजगी जताई। वहीं ग्राम प्रधान ढेली ने प्राथमिक विद्यालय की मरम्मत का प्रस्ताव रखा। अन्य प्रधानों ने विद्यालयों के सुधारीकरण और बंद पड़े स्कूलों के वैकल्पिक उपयोग पर भी चर्चा की। बैठक में सड़क मरम्मत, वन्य जीवों से सुरक्षा और तारबाड़ जैसी समस्याएं भी उठाई गईं। ग्राम प्रधान फड़का मोहन सिंह कनवाल ने गौशाला और बकरी बाड़ा निर्माण के लिए 80 हजार रुपये की धनराशि निर्धारित करने की मांग की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू, बीडीओ एस.एस. दरियाल, एबीडीओ पंचायत प्रमेन्द्र पांडे, एसडीएम संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संचालन एबीडीओ रमेश कनवाल ने किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल, संदीप कुमार, जमन सिंह, भूपेंद्र आर्य, सोनी पांडे, अनिल टम्टा, कमलेश आर्या, संतोष आर्या सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किया राजस्व लोक अदालत का शुभारम्भ
Next: उत्तराखंड में 3 अप्रैल तक मौसम का अलर्ट, बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.