Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 1 अप्रैल से प्री-एसआईआर में सघन मैपिंग अभियान, 85 प्रतिशत कार्य पूरा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

1 अप्रैल से प्री-एसआईआर में सघन मैपिंग अभियान, 85 प्रतिशत कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 27/03/2026
rns featured image new

देहरादून। प्रदेश में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 1 अप्रैल से प्री-एसआईआर चरण में सघन मैपिंग अभियान चलाया जाएगा। अब तक 85 प्रतिशत से अधिक मैपिंग कार्य पूरा किया जा चुका है, जबकि शेष बूथों पर विशेष फोकस किया जाएगा।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशन में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अप्रैल से डोर-टू-डोर अभियान चलाकर कम मैपिंग वाले बूथों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि कार्य जल्द पूरा हो सके।

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत प्रत्येक बूथ पर एब्सेंट, शिफ्टेड और डेथ (एएसडी) सूची तैयार की जा रही है, जिससे मतदाता सूची का शुद्धिकरण प्रभावी ढंग से किया जा सके।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए “बुक ए कॉल विद बीएलओ” सुविधा शुरू की गई है। इसके तहत मतदाता वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से एक क्लिक पर अपने बीएलओ के साथ कॉल बुक कर सकते हैं, जिसके बाद दो दिन के भीतर बीएलओ संपर्क करेंगे।

उन्होंने राजनीतिक दलों से शत-प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने का आग्रह किया। वर्तमान में प्रदेश के 11,733 पोलिंग बूथों के सापेक्ष 19,116 बीएलए की नियुक्ति की गई है, जिसमें भाजपा के 9,276, कांग्रेस के 9,506, सीपीआई (एम) के 217 और बसपा के 117 बीएलए शामिल हैं।

प्रेस वार्ता में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 28 मार्च को ‘अर्थ आवर’ के दौरान गैर-जरूरी विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील
Next: पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क का खुलासा, राजस्थान से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.