Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक
  • अल्मोड़ा

छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 27/03/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत महिला कोतवाली पुलिस टीम ने शहीद मेजर कमलेश पांडे राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, बड़ेछीना में छात्र-छात्राओं और स्टाफ को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया। अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट जानकी भंडारी के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान टीम ने डिजिटल ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी, साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और नए आपराधिक कानूनों के बारे में भी अवगत कराया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के तहत यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से नशा मुक्त जीवन अपनाने की अपील की गई। पुलिस टीम ने उपस्थित छात्र-छात्राओं और स्टाफ को नशे से संबंधित गोपनीय सूचना देने के लिए मानस हेल्पलाइन नंबर 1933, आपातकालीन सहायता के लिए डायल 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
Next: फायर सीजन से पहले मॉल में मॉक ड्रिल, अग्नि सुरक्षा के दिए निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.