Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
  • अल्मोड़ा

जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 27/03/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। विकासभवन में जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न योजनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने लंबित परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने और गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को पाइपलाइन बिछाने, जल स्रोतों के विकास और टंकियों के निर्माण से जुड़े कार्यों की नियमित निगरानी करने को कहा। उन्होंने धीमी प्रगति वाले क्षेत्रों में विशेष ध्यान देते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की वर्तमान स्थिति, हर घर जल कनेक्शन की प्रगति और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और योजनाओं का लाभ सभी पात्र परिवारों तक पहुंचे। उन्होंने ग्रीषकाल के दौरान संभावित पेयजल किल्लत से निपटने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार रखने और निर्बाध जलापूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में वनभूमि हस्तांतरण से जुड़े प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करते हुए कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाने को कहा। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नायब तहसीलदार, उप कारापाल, पूर्ति निरीक्षक की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी
Next: छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.