Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • शिक्षक संघ चुनाव में अब सभी शिक्षक करेंगे प्रत्यक्ष मतदान, साल में दो दिन मिलेगा यात्रा अवकाश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शिक्षक संघ चुनाव में अब सभी शिक्षक करेंगे प्रत्यक्ष मतदान, साल में दो दिन मिलेगा यात्रा अवकाश

RNS INDIA NEWS 26/03/2026
rns featured image new

देहरादून। राजकीय शिक्षक संघ के आम चुनाव अब लोकतांत्रिक प्रणाली से कराए जाएंगे, जिसमें सभी शिक्षक प्रत्यक्ष रूप से भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इससे प्रत्येक शिक्षक को अपने प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिलेगा और चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी।

उन्होंने कहा कि शिक्षक वर्ग लंबे समय से चुनाव में शतप्रतिशत भागीदारी की मांग कर रहा था, जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है। नई व्यवस्था लागू होने से शिक्षक संघ का संगठनात्मक ढांचा मजबूत होगा और शिक्षकों की आवाज को सीधा प्रतिनिधित्व मिल सकेगा।

डॉ. रावत ने बताया कि राज्य सरकार ने शिक्षकों की एक अन्य महत्वपूर्ण मांग को भी मंजूरी दे दी है। इसके तहत अब प्रत्येक शिक्षक को वर्ष में एक बार अपने गृह जनपद आने-जाने के लिए दो दिन का विशेष यात्रा अवकाश मिलेगा। इस संबंध में शीघ्र ही शासनादेश जारी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई शिक्षक अपने गृह जनपद से दूर अन्य मंडलों में तैनात हैं, जिससे उन्हें घर जाने में कठिनाई होती है। अब तक उपार्जित अवकाश की कमी के कारण शिक्षकों को निजी अवकाश का उपयोग करना पड़ता था, लेकिन इस निर्णय से उन्हें राहत मिलेगी।

शिक्षा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दोनों निर्णयों को शीघ्र प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि शिक्षकों को इसका लाभ समय पर मिल सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मसूरी रोड पर खाई में मिला लापता युवक का शव, सड़क किनारे खड़ी मिली बाइक
Next: दिल्ली से नाराज होकर देहरादून पहुंचीं तीन नाबालिग बहनें, पुलिस ने सकुशल परिवार को सौंपा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.