Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ‘शक्ति पूजन’ कार्यक्रम में नारी शक्ति का सम्मान, महिला सशक्तिकरण पर जोर
  • अल्मोड़ा

‘शक्ति पूजन’ कार्यक्रम में नारी शक्ति का सम्मान, महिला सशक्तिकरण पर जोर

RNS INDIA NEWS 25/03/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित ‘शक्ति पूजन’ कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में नारी शक्ति के सम्मान और समाज व राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति का प्रतीक माना गया है और आज महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। नगर अध्यक्ष कमला तिवारी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण अब धरातल पर दिखाई देने वाली सच्चाई बन चुका है और सरकार के प्रयासों का सकारात्मक असर दिख रहा है। भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि सरकार के चार वर्षों में विकास और जनकल्याण के नए मानक स्थापित हुए हैं तथा महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और अवसर मिल रहे हैं। कार्यक्रम में शक्ति पूजन के माध्यम से नारी शक्ति का सम्मान किया गया और महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर देवेंद्र भट्ट, संगीता रावत, रेखा रावत, ममता साह, दीपा अधिकारी, प्रीति रस्तोगी, सोनिया जोशी, मीना नेगी, किरन पंत, कमला तिवारी, मीनाक्षी तिवारी, तारा भट्ट, मंजू त्रिवेदी, ज्योति त्रिवेदी, सरिता मेहता सहित अन्य कार्यकर्ता व महिलाएं मौजूद रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सघन चेकिंग अभियान में 81 वाहन चालकों पर कार्रवाई
Next: प्रदर्शनी में दिखी नागालैंड की संस्कृति

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.