Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जंगल में नवजात का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
  • अल्मोड़ा

जंगल में नवजात का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

RNS INDIA NEWS 25/03/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के बाराकुना क्षेत्र में जंगल में नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चिकित्सकों के अनुसार मृत नवजात बालक की उम्र करीब पांच से सात दिन बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार रैड़ासैम बाराकुना क्षेत्र में खेती मोटर मार्ग से लगभग 50 मीटर दूर जंगल की ओर ग्रामीणों ने शव देखा। पास जाकर देखने पर स्पष्ट हुआ कि शव नवजात का है, जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया।

घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बताया जा रहा है कि नवजात की नाभि में क्लिप लगी हुई थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि बच्चे का जन्म किसी अस्पताल में हुआ होगा। पुलिस इस पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

चिकित्सकों के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार नवजात का जन्म पांच से सात दिन पूर्व हुआ होगा। प्रभारी थानाध्यक्ष दन्या कमित जोशी ने बताया कि सूचना के बाद मौके में पहुंच शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। शव कहाँ से आया इसका भी पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिमालय संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम
Next: डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, मांगों पर कार्रवाई न होने पर रोष

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.