Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसपी ने कंट्रोल रूम, सीसीटीवी और डायल 112 की व्यवस्था परखी
  • अल्मोड़ा

एसएसपी ने कंट्रोल रूम, सीसीटीवी और डायल 112 की व्यवस्था परखी

RNS INDIA NEWS 24/03/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने मंगलवार को पुलिस दूरसंचार कार्यालय स्थित जिला कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कंट्रोल रूम और डायल 112 का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संचार प्रणाली, उपकरणों की स्थिति और ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों की सतर्कता की समीक्षा करते हुए व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। एसएसपी ने आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को संचार तंत्र को सुदृढ़ और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर शहर की यातायात व्यवस्था की मॉनिटरिंग को परखा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर लगे कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गई और तकनीकी खामियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया। साथ ही जाम, नो पार्किंग और यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डायल 112 शाखा के निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कॉल रिस्पॉन्स टाइम और शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए प्रत्येक कॉल पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को बेहतर सेवाएं मिल सकें। एसएसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा तथा आधुनिक तकनीकों के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पांडे, प्रभारी निरीक्षक यातायात दरबान सिंह मेहता, उपनिरीक्षक राहुल राठी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून पहुंची बालाजी की पवित्र ज्योत, पृथ्वीनाथ मंदिर में किया गया विराजमान
Next: लमगड़ा में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान सम्पन्न

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.