Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नमामि गंगे योजना में करोड़ों खर्च बाद भी गंगा में बढ़ती गंदगी पर रोष जताया
  • देहरादून

नमामि गंगे योजना में करोड़ों खर्च बाद भी गंगा में बढ़ती गंदगी पर रोष जताया

RNS INDIA NEWS 13/03/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  जिला गंगा संरक्षण समिति की मासिक बैठक में नमामि गंगे योजना में करोड़ों रुपए के बजट खर्च किए जाने के बाद भी गंगा में बढ़ती गंदगी पर रोष जताया गया। कहा कि गंगा की सहायक नदी नालों में बड़ी मात्रा में कूड़ा बहाया जा रहा है जो गंगा में पहुंच रहा है। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के नामित सदस्य पर्यावरणविद् डॉ विनोद प्रसाद जुगलान ने कहा कि नमामि गंगे योजना में करोड़ों रुपए के बजट खर्च किए हैं लेकिन गंगा की सहायक नदी नालों से होते हुए बड़ी मात्रा में कूड़ा गंगा में बहाया जा रहा है। इससे गंगा के प्रति आस्था रखने वाले करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंच रही है। इसके लिए ठोस कार्य योजना की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कूड़ा प्रबंधन के लिए प्रभावी कदम उठाने के लिए जिला पंचायत अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जाएं। कहा कि ग्राम सभा खदरी खड़क माफ में सौंग नदी की बाढ़ से हर वर्ष होने वाले नुकसान को रोकने के लिए भी रिवर ड्रेसिंग और रिवर चैनेलाइजेशन का कार्य किया जाना आवश्यक है। समिति ने समस्याओं के निस्तारण के लिए संबन्धित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में समुचित कूड़ा प्रबंधन के लिए जिला पंचायत अधिकारी को पंचायत क्षेत्र में नियम संचालन के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता दीक्षांत गुप्ता ने बताया कि खदरी खड़क माफ में बाढ़ सुरक्षा की कार्य योजना गतिमान है। रिवर चैनेलाइजेशन का कार्य अप्रैल माह में शुरू होकर मई के अंत तक पूर्ण हो जाएगा। गंगा में मलजल मिलने की शिकायत पर पेयजल निगम ऋषिकेश अनुरक्षण एवं निर्माण इकाई गंगा के परियोजना प्रबंधक संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि जिन स्थानों पर ओवर फ्लो की समस्या पाई गई है उन्हें शीघ्र ही जलोत्सारण के लिए नई पाइप लाइनों से जोड़ा जाएगा। इससे पूर्व विगत बैठक के कार्यों की कार्यवाही की पुष्टि की गई।बैठक में उप प्रभागीय वनाधिकारी अभिषेक मैठाणी,नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी रवि कांत पाण्डेय,लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता भृगु नाथ द्विवेदी, उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक अधिकारी एस एस चौहान, नगर निगम ऋषिकेश के एस आई संतोष गुसाईं, नगर निगम देहरादून की एमआई विशेषज्ञ पल्लवी पाण्डेय,सचिन रावत,गुरमीत सिंह, प्रतिभा सरण,पूजा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिना सत्यापन मजदूर रखने पर दो ठेकेदारों का 10 हजार रुपये का चालान
Next: ईद पर जरूरतमंदों को राहत किट देगी वक्फ बोर्ड, सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.