Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आभा आईडी से पर्चा बनवाएं, मोबाइल पर पाएं खून की रिपोर्ट
  • देहरादून

आभा आईडी से पर्चा बनवाएं, मोबाइल पर पाएं खून की रिपोर्ट

RNS INDIA NEWS 12/03/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर है। अब मरीजों को अपनी खून की जांच रिपोर्ट लेने के लिए लंबी लाइनों में लगने या अस्पताल के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्राचार्य डॉ. गीता जैन व एमएस डॉ. आरएस बिष्ट की पहल पर अस्पताल में आभा आईडी के जरिए ऑनलाइन रिपोर्ट देने का ट्रायल पूरा कर लिया है और मरीजों को यह सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। अस्पताल में पीओसीटी एजेंसी के सैंपल कलेक्शन काउंटर पर मरीजों के पर्चे को अब सीधे सैंपल के क्यूआर कोड से लिंक किया जा रहा है। शुरुआत में रोजाना 40 से 50 मरीजों को उनके मोबाइल पर ऑनलाइन रिपोर्ट भेजी जा रही है। पंजीकरण प्रभारी विनोद नैनवाल के अनुसार, अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 2200 से 2500 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से करीब 700 मरीजों के पर्चे रोजाना ड्रीफकेस एप के जरिए ऑनलाइन बनाए जा रहे हैं। एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने बताया कि यह नई व्यवस्था मरीजों के लिए काफी सुविधाजनक साबित होगी। जो मरीज आभा आईडी से अपना पर्चा बनवाएंगे, उनकी जांच रिपोर्ट सीधे उनके एप में आ जाएगी। डॉ. बिष्ट ने पंजीकरण विभाग और पीओसीटी अनुभाग को आपसी समन्वय बनाने और ऑनलाइन रिपोर्ट पाने वाले मरीजों की संख्या को तेजी से बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वनाग्नि रोकथाम के लिए सतर्कता और समन्वय पर जोर
Next: अपनी शादी के लिए दून पहुंचे क्रिकेटर कुलदीप यादव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.