Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वनाग्नि रोकथाम के लिए सतर्कता और समन्वय पर जोर
  • अल्मोड़ा

वनाग्नि रोकथाम के लिए सतर्कता और समन्वय पर जोर

RNS INDIA NEWS 12/03/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। वनाग्नि की संभावित घटनाओं की रोकथाम और त्वरित नियंत्रण के लिए जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रीष्मकाल के दौरान वनाग्नि की बढ़ती आशंकाओं को देखते हुए संबंधित विभागों को सतर्क रहने और समय रहते आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने वन विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखने तथा आग की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को वनाग्नि की रोकथाम के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर वनाग्नि नियंत्रण समिति गठित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे वनाग्नि की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण में मदद मिलेगी। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप धौलाखंडी, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ प्रवीन कुमार, जिला विकास अधिकारी एस.के. पंत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल, उपजिलाधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तथा जंगल के दोस्त संस्था के गजेंद्र पाठक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गैस आपूर्ति बाधित न होने देने के निर्देश, कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Next: आभा आईडी से पर्चा बनवाएं, मोबाइल पर पाएं खून की रिपोर्ट

Related Post

IMG-20260623-WA0005_11zon
  • अल्मोड़ा

7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

28 जून को 685 बूथों पर बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • 28 जून को 685 बूथों पर बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.