Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • महिला कल्याण दिवस पर मनीष तिवारी उत्कृष्ट कर्मचारी सम्मान से सम्मानित
  • अल्मोड़ा

महिला कल्याण दिवस पर मनीष तिवारी उत्कृष्ट कर्मचारी सम्मान से सम्मानित

RNS INDIA NEWS 06/03/2026
WhatsApp Image 2026-03-06 at 18.09.08_11zon

अल्मोड़ा(आरएनएस)। महिला कल्याण दिवस के अवसर पर महिला कल्याण विभाग की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में राजकीय शिशु बाल गृह अल्मोड़ा में कार्यरत मनीष तिवारी को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राजभवन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कर्मचारी पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि उत्तराखंड की प्रथम महिला तथा मंत्री रेखा आर्या विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जिलों से चयनित कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अल्मोड़ा की जिला प्रोबेशन अधिकारी कल्पना मननाल की उपस्थिति में अन्य कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय प्रोबेशन अधिकारी अंजना, राजीव नयन तिवारी सहित महिला कल्याण विभाग के निदेशक और सचिव भी उपस्थित रहे। सम्मानित होने वालों में कमला गोस्वामी, दीपशिखा साह, मंजू उपाध्याय, कमला और नीतू सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से विभागीय सेवाओं को और बेहतर बनाने की प्रेरणा मिलती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सत्यापन अभियान में चार के खिलाफ कार्रवाई
Next: निजी स्कूलों की मनमानी की होगी जांच, डीएम ने दिए निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.