Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड के तीन आईजी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, डीआईजी पद पर मिली तैनाती
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के तीन आईजी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, डीआईजी पद पर मिली तैनाती

RNS INDIA NEWS 06/03/2026
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 05 मार्च को इनके नियुक्ति आदेश जारी किए। आदेश मिलने के बाद राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को दो अधिकारियों को कार्यमुक्त भी कर दिया।

गृह सचिव शैलेश बगोली ने तीनों अधिकारियों को केंद्रीय सेवा में बुलाए जाने की पुष्टि की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अवर सचिव संजीव कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी मुख्तार मोहसिन को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो में उप निदेशक (डीआईजी स्तर) के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी बैच की अधिकारी नीरू गर्ग को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में डीआईजी के पद पर तैनाती दी गई है, जबकि 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुण मोहन जोशी को सीमा सुरक्षा बल में डीआईजी के पद पर नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि तीनों अधिकारी वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) पद पर पदोन्नत हो चुके हैं, लेकिन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत उन्हें उप महानिरीक्षक (डीआईजी) स्तर के पदों पर तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि केंद्र में आईजी स्तर का पद निर्धारित होने तक उन्हें डीआईजी के रूप में ही कार्य करना पड़ सकता है।

इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति को लेकर एक रोचक पहलू यह भी है कि इस बार उन्होंने स्वयं केंद्रीय सेवा में जाने के लिए आवेदन नहीं किया था। राज्य सरकार ने पहल करते हुए 16 फरवरी 2026 को इनके नाम गृह मंत्रालय को भेजे थे। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का आदेश मिलने के बावजूद ज्वाइन न करने के कारण इन अधिकारियों पर पांच वर्ष के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया था।

केंद्र से आदेश जारी होने के बाद राज्य सरकार ने भी तत्परता दिखाई। पांच मार्च को दिल्ली से आदेश जारी होने के अगले ही दिन छह मार्च को नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव
Next: रानीखेत में होटलों का फायर सेफ्टी निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.