Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बिना पोस्टमार्टम शव ले जाने से रोकने पर पीआरडी जवानों से भिड़े परिजन
  • ऊधम सिंह नगर

बिना पोस्टमार्टम शव ले जाने से रोकने पर पीआरडी जवानों से भिड़े परिजन

RNS INDIA NEWS 05/03/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। रुद्रपुर के ग्राम महेशपुर में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बिना पोस्टमार्टम कराए शव ले जाने से रोकने पर परिजनों और पीआरडी जवानों के बीच कहासुनी हो गई। बाद में पुलिस ने शव को घर से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, ग्राम महेशपुर निवासी 18 वर्षीय राधा पुत्री रामावतार का शव बुधवार दोपहर घर के एक कमरे में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा गया और जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि अस्पताल में तैनात पीआरडी जवानों ने शव को अस्थायी मोर्चरी में रखवा दिया था। इसी बीच पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन शव को अस्पताल से घर ले जाने लगे। पीआरडी जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। इसके बावजूद परिजन शव को घर ले जाने में सफल हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस महेशपुर स्थित घर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी बात को लेकर मां ने युवती को डांट दिया था, जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पार्षद के बेटे पर घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप
Next: प्रसिद्ध लोकगायिका रिंकू राणा की सड़क दुर्घटना में मृत्यु, सीएम ने किया दुःख व्यक्त

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.