Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सर्जिकल कॉटन कंपनी में आग, चार घंटे लगे बुझाने में
  • हरिद्वार

सर्जिकल कॉटन कंपनी में आग, चार घंटे लगे बुझाने में

RNS INDIA NEWS 04/03/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।   बहादराबाद में वर्धमान इंडस्ट्रियल एरिया की सिक्योर सर्जिकल कॉटन कंपनी में बुधवार सुबह आग लग गई। इससे आसपास की कंपनियों में दहशत का माहौल बन गया। कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। दूसरी ओर, फायर ब्रिगेड ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बुधवार सुबह बहादराबाद में पतंजलि योगपीठ के पास इस कंपनी से अचानक आग की लपटें और काला धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की तीव्रता के कारण आसपास की कंपनियों तक इसके फैलने का खतरा पैदा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायर विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही बहादराबाद फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग काबू न होने पर मायापुर फायर स्टेशन से दो अतिरिक्त फायर यूनिट भी बुलानी पड़ीं। इसके बाद संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के बाद कंपनी के कर्मचारी समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए। हालांकि, कंपनी में रखा कॉटन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। एसएफओ बीरबल सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। इस मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसपी आवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली
Next: सिडकुल में सड़क हादसे के बाद युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.