Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • जरड़ा-नरयूंका मार्ग के डामरीकरण को मिली 25 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तरकाशी

जरड़ा-नरयूंका मार्ग के डामरीकरण को मिली 25 करोड़ की मंजूरी

RNS INDIA NEWS 03/03/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  पीएमजीएसवाई के तहत जरड़ा नरयूंका मोटर मार्ग का डामरीकरण एवं सुधारीकरण होने से एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों की आवाजाही सुगम होगी। धारी कफनौल क्षेत्र के निवासियों का ब्लॉक मुख्यालय तक का सफर लगभग 12 किमी कम हो जाएगा। जरड़ा–नरयूंका मोटर मार्ग के डामरीकरण और सुधार कार्य के लिए भेजी गई डीपीआर को स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने निविदाएं आमंत्रित कर ली हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना विकास एजेंसी ने परियोजना के लिए 25 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है जिससे सड़क का सुदृढ़ीकरण और डामरीकरण किया जाएगा। इस कार्य से जरड़ा, छुड़ी, तेड़ा, तियां, बजलाड़ी, नरयूंका, पालुका, खाबला, धारी और कलोगी सहित एक दर्जन से अधिक गांवों को लाभ मिलेगा। धारी कफनौल क्षेत्र के लोगों को अब ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने के लिए पहले की तुलना में 12 किमी कम दूरी तय करनी पड़ेगी। अभी तक लोगों को कुंवा–कफनौल मोटर मार्ग से होकर लगभग 40 किमी की दूरी तय करनी पड़ती थी। वर्ष 2010 में बने मोटर मार्ग का लोक निर्माण विभाग डेढ़ दशक बाद भी डामरीकरण नहीं कर पाया जिससे ग्रामीणों को जोखिमभरी आवाजाही करनी पड़ रही थी। वर्षा ऋतु में मार्ग से जुड़े गांवों के काश्तकारों को नकदी फसलों को मंडी तक पहुंचाने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब पीएमजीएसवाई पुरोला को हस्तांतरण के बाद सड़क के डामरीकरण और सुधारीकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। विभाग के ईई योगेंद्र कुमार ने बताया कि जरड़ा नरयूंका मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए 24 करोड़ पिचहत्तर लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है, जिसके लिए निविदा आमंत्रित की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्लाट बेचने की डील कर महिला से 6.50 लाख हड़पे
Next: राशिफल 04 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

प्रशासन ने गंगोत्री धाम में बांस लगाकर किए गंगा घाट बंद, तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.