Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • होली पर अलर्ट मोड में पुलिस, जिलेभर में सघन चेकिंग और निगरानी तेज
  • अल्मोड़ा

होली पर अलर्ट मोड में पुलिस, जिलेभर में सघन चेकिंग और निगरानी तेज

RNS INDIA NEWS 03/03/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। होली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर जिले में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान, गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवन्त सिंह और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद की निगरानी में सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। नगर क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों, चौराहों और मोटर मार्गों पर वाहनों की जांच की जा रही है। जिले की सीमाओं और प्रवेश मार्गों पर भी हर वाहन को रोककर जांच की जा रही है, ताकि कोई संदिग्ध या आपराधिक तत्व क्षेत्र में प्रवेश न कर सके। पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी लेने के साथ ही पूछताछ भी कर रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की भी जांच की जा रही है और बिना सत्यापन के रहने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है, ताकि अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि त्योहारों को शांतिपूर्ण और जिम्मेदारी के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या कंट्रोल रूम को दें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खगमरा में गुलदार पिंजरे में कैद, लोगों ने ली राहत की सांस
Next: घर के मंदिर से सोने के जेवरात और एक लाख नकद चोरी, नौकरानी पर शक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.