Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सीएम धामी ने ओपन जिम और वार्षिक खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम धामी ने ओपन जिम और वार्षिक खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 28/02/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार इस वर्ष दस हजार युवाओं को सरकारी नौकरियों में भर्ती का अवसर देगी। उन्होंने बताया कि अब तक 28 हजार युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी जा चुकी है और रोजगार सृजन सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। शनिवार को गांधी फुटबॉल मैदान लोहियाहेड खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के सहयोग से बने नवनिर्मित ओपन जिम का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने स्वास्तिक नर्सिंग कॉलेज की वार्षिक खेल प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेलों से मन, मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ रहता है तथा अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया और कहा कि आज खेलों में करियर की अपार संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है। इसी का परिणाम है कि उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अब खेल भूमि के रूप में भी पहचान बना रही है। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कैंप कार्यालय लोहियाहेड और हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जाधारी फरजाना बेगम, जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, महामंत्री रमेश जोशी, नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल रुचि अग्रवाल, डॉ. विवेक अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, शिप्रा अग्रवाल, एसएसपी अजय गणपति, एडीएम कौस्तुभ मिश्रा, एसडीएम तुषार सैनी आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसपी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया होली उत्सव
Next: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के संचालन के लिए बनेगी एसओपी, पशु क्रूरता को लेकर सख्ती

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.