Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नशे पर पुलिस की कार्रवाई, स्मैक और अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

नशे पर पुलिस की कार्रवाई, स्मैक और अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/02/2026
WhatsApp Image 2026-02-28 at 16.41.17

अल्मोड़ा। जनपद में नशे के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग मामलों में स्मैक और अवैध शराब के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के तहत यह सफलता मिली है।

अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में त्योहारों को देखते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को कोतवाली अल्मोड़ा और एसओजी की संयुक्त टीम ने लोधिया बैरियर के पास एक युवक को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय और एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील धानिक के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में निखिलेश कनवाल पुत्र अनिल कनवाल, निवासी खत्याड़ी, उम्र 22 वर्ष को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 15.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 4 लाख 59 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट से संबंधित मामला दर्ज है। यहाँ कार्रवाई में उपनिरीक्षक आनंद बल्लभ कश्मीरा, कांस्टेबल इरशाद उल्ला, राकेश भट्ट और गणेश पांडे शामिल रहे।

दूसरी कार्रवाई 28 फरवरी को थाना दन्या क्षेत्र में की गई। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत और एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में सुवाखान तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक ऑल्टो कार संख्या यूके 01 ए 3504 को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 12 पेटियों में 432 क्वार्टर और 69 हाफ अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस मामले में दीपक सिंह को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यहाँ कार्रवाई में उपनिरीक्षक कामित जोशी, कांस्टेबल आनंद सिंह, जगत सिंह, प्रमोद कुमार, गणेश पांडे, राकेश भट्ट और चंदन सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ
Next: वन निगम की लाट से तस्करों ने किया लकड़ी चोरी का प्रयास, गश्त टीम पर फायरिंग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
  • गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
  • हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा
  • यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.