Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मुंबई की बुजुर्ग महिला की दून में फर्जीवाड़े से जमीन हड़पी
  • देहरादून

मुंबई की बुजुर्ग महिला की दून में फर्जीवाड़े से जमीन हड़पी

RNS INDIA NEWS 26/02/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   प्रेमनगर थाना क्षेत्र में मुंबई की एक बुजुर्ग महिला की जमीन फर्जीवाड़े से हड़पने का मामला सामने आया है। न्यायालय एसीजेएम चतुर्थ के आदेश पर प्रेमनगर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुंबई के कांदिवली निवासी रीटा रानी अग्रवाल के अनुसार उनके पति राजीव कुमार ने वर्ष 2015 में पछवादून के हरनौल में दो संपत्तियां खरीदी थीं। एक जमीन सुनील डोभाल और दूसरी अर्चना गुप्ता से दीवान सिंह मनोला के जरिए ली गई थी। रजिस्ट्री के बाद राजीव कुमार का निधन हो गया। जब पीड़िता जमीन देखने पहुंचीं तो एक प्लॉट पर आशिम नाम के व्यक्ति ने मकान बनाया हुआ था। दूसरे पर माया थापा व होम बहादुर अपना हक जता रहे थे। इस मामले में पीड़िता के बेटे ने एसआईटी से शिकायत की थी। एसआईटी जांच में सुनील, अर्चना, दीवान, आशिम, माया, होम बहादुर और कमल धामी द्वारा धोखाधड़ी कर जमीन खुर्द-बुर्द करने की पुष्टि हुई। एसआईटी के सुझाव और उच्चाधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद प्रेमनगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दस साल से अपनी जमीन के लिए भटक रही बुजुर्ग महिला ने अंतत कोर्ट की शरण ली। अब न्यायालय के सख्त आदेश पर थाना पुलिस ने सभी सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। एसओ प्रेमनगर कुंदन राम ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होली और रमजान को लेकर व्यापार मंडल ने एसएसपी से की मुलाकात
Next: महिला से सामूहिक दुष्कर्म के दो और आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.