Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सीएल सेन मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन, विजेताओं को किया सम्मानित
  • अल्मोड़ा

सीएल सेन मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन, विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 19/02/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। हेमवती नंदन बहुगुणा इंडोर स्टेडियम में आयोजित स्वर्गीय सीएल सेन मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का गुरुवार को समापन हो गया। समापन समारोह में खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी मुख्य अतिथि और मेयर अजय वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर चुके खिलाड़ी लक्ष्य सेन, चिराग सेन और ध्रुव रावत को भी सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-8 बालक वर्ग में नैनीताल के चैत्विक साह विजेता और देहरादून के रेयांश उपाध्याय उपविजेता रहे। अंडर-9 बालक वर्ग में अल्मोड़ा के नैतिक जोशी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि देहरादून के दिव्यांश मखलोगा उपविजेता रहे। अंडर-10 में अल्मोड़ा के नितांत गोपाल रावत विजेता और देहरादून के आर्येश अग्रवाल उपविजेता बने। अंडर-11 बालक वर्ग में नैनीताल के प्रणव वर्मा ने खिताब जीता, जबकि पिथौरागढ़ के काव्यांश पंत उपविजेता रहे। बालिका वर्ग में अंडर-8 में देहरादून की निरनवी जोशी विजेता और अल्मोड़ा की कीर्ति कांडपाल उपविजेता रहीं। अंडर-10 वर्ग में देहरादून की अदविका मेहर ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अल्मोड़ा की प्रियाशी गोस्वामी उपविजेता रहीं। अंडर-11 बालिका वर्ग में नैनीताल की हिताक्षी सुयाल विजेता और देहरादून की अनुशवी सजवाण उपविजेता रहीं। समारोह में प्रकाश जोशी, रवि रौतेला, भूपेंद्र भोज, बीएस मनकोटी, डीके सेन, सुरेश कर्नाटक, पूरन रौतेला, गोकुल सिंह मेहता, नंदन रावत, रितेश बिष्ट, दीपक वर्मा, अमरनाथ रजवार, पीएस सांगा, अरुण बंग्याल, प्रणव मिश्रा, अभिषेक सिंह, लियाकत अली, राकेश नेगी, स्मृति नगरकोटी, अनुपम नेगी, लोकेश नेगी, संजय नज्जोन, चंद्रशेखर कांडपाल, सौरभ रावत और वीके सिंह सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला बैडमिंटन संघ के सचिव डॉक्टर संतोष बिष्ट ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा के सरकारी स्कूल में बिना इंटरनेट एआई आधारित पढ़ाई की अनूठी पहल
Next: एसएसपी ने किया अल्मोड़ा बाजार का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.