Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कौसानी में फोटोशॉप व लाइटरूम वर्कशॉप शुरू, युवाओं को सिखाई जा रहीं आधुनिक तकनीकें
  • अल्मोड़ा

कौसानी में फोटोशॉप व लाइटरूम वर्कशॉप शुरू, युवाओं को सिखाई जा रहीं आधुनिक तकनीकें

RNS INDIA NEWS 19/02/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। कौसानी में गुरुवार से फोटोशॉप और लाइटरूम पर आधारित दो दिवसीय वर्कशॉप की शुरुआत हुई। द बुरांश रिसॉर्ट, कौसानी में आयोजित इस वर्कशॉप का उद्घाटन रिसॉर्ट के चेयरमैन थ्रीश कपूर ने किया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। वर्कशॉप का संचालन प्रसिद्ध फोटोग्राफर उमेश गोगना कर रहे हैं, जो सोनी कैमरा के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को फोटो एडिटिंग की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराया जा रहा है। इसमें फोटोशॉप और लाइटरूम के बेसिक टूल्स, कलर करेक्शन, इमेज एन्हांसमेंट, रॉ फाइल प्रोसेसिंग और प्रोफेशनल एडिटिंग के तरीकों पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है। उमेश गोगना ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सही तकनीक और नियमित अभ्यास से किसी भी साधारण फोटो को प्रभावशाली बनाया जा सकता है। उन्होंने फोटोग्राफी की बारीकियों और एडिटिंग के महत्व पर भी प्रकाश डाला। वर्कशॉप में प्रतिभागियों का उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों का कहना है कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय युवाओं को नई दिशा देने के साथ ही फोटोग्राफी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसपी ने किया कोतवाली अल्मोड़ा का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Next: अल्मोड़ा के सरकारी स्कूल में बिना इंटरनेट एआई आधारित पढ़ाई की अनूठी पहल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 18.57.36_11zon
  • अल्मोड़ा

विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.