
ऋषिकेश(आरएनएस)। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ने गोल्डन कार्ड योजना को बीमा कंपनी को देने और अंशदान में वृद्धि को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने चेताया कि यदि इस निर्णय को वापस नहीं लिया गया तो सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। शनिवार को ढालवाला में सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती की बैठक हुई। अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पेंशनर्स की पेंशन से गोल्डनकार्ड में अंशदान वृद्धि का प्रस्ताव बिना संगठनों की सहमति के पारित किया गया है। साथ ही गोल्डन कार्ड योजना को संचालित करने के लिए बीमा कंपनी को देने का प्रस्ताव किया है। जिसका संगठन घोर विरोध करता है। यदि सरकार जबरदस्ती इस योजना को लागू करती है, तो प्रदेश संगठन इस योजना के विरोध में आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार ने कहा कि पेंशन से मासिक अंशदान कटौती कर चिकित्सा सुविधा गोल्डन कार्ड के माध्यम से उत्तराखण्ड सरकार की तरफ से दी जा रही थी, लेकिन विगत दो वर्षों से पेंशनर्स को उक्त योजना में मासिक अंशदान कटौती के बावजूद भी राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है। जिससे पेंशनरों में रोष व्याप्त है। मौके पर भगवती प्रसाद उनियाल, शीला रतूडी, पुष्पा उनियाल, नीलम पंवार, शशि किरण जोशी, खुशहाल सिंह राणा, गुरुप्रसाद बिजल्वाण, हृदयराम सेमवाल, भोलासिंह बिष्ट, कन्हैयालाल सेमवाल, देवेंद्र दत्त जोशी, जयपाल सिह नेगी, धनसिंह रांगड,, रमेशचंद्र रतूडी, प्रजा वहादुर ठाकुर, मोहन सिंह रावत, जनार्दन प्रसाद उनियाल, शंकरदत्त पैन्यूली, कृष्ण कुमार वर्मा, सोबन सिंह रावत, अरविंद तोमर, ज्योति प्रसाद कुकरेती, कैलाश चन्द्र पैन्यूली, मोहन लाल शाह आदि उपास्थित रहे।

