Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सड़क सुरक्षा माह के समापन पर जागरूकता मैराथन आयोजित
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा माह के समापन पर जागरूकता मैराथन आयोजित

RNS INDIA NEWS 14/02/2026
default featured image

अल्मोड़ा। 36वें सड़क सुरक्षा माह के समापन अवसर पर शनिवार को अल्मोड़ा पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता मैराथन का आयोजन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा। मैराथन की शुरुआत नगर के रघुनाथ सिटी मॉल से हुई, जिसे अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन करबला तिराहे से होते हुए पुलिस लाइन अल्मोड़ा में संपन्न हुई। इसमें पुलिस के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को स्वयं नियमों का पालन करने के साथ-साथ आमजन को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। इस दौरान पोस्टर और बैनरों के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए सुरक्षित वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। मैराथन में एआरटीओ रश्मि भट्ट, प्रतिसार निरीक्षक रमेश चन्द्र, यातायात निरीक्षक दरबान सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, इंटरसेप्टर प्रभारी सुमित पांडे सहित अल्मोड़ा पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्र की खुदकुशी पर आयुर्वेदिक कॉलेज में जड़े ताले
Next: नाबालिग को ले जाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

पांच दिवसीय ‘उत्तरा मॉड्यूल’ प्रशिक्षण संपन्न, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी नई शिक्षण तकनीकों की जानकारी

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

किसानों को सोयाबीन से टोफू बनाने और कृषि यंत्रों का दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

बसोली में बहुउद्देशीय शिविर, 40 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष
  • नाबालिग को ले जाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.