Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, कानून व्यवस्था मजबूत रखने पर जोर
  • अल्मोड़ा

एसएसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, कानून व्यवस्था मजबूत रखने पर जोर

RNS INDIA NEWS 13/02/2026
default featured image

अल्मोड़ा। पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी और पुलिस कर्मियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में जिले की कानून व्यवस्था, लंबित मामलों और हाल की आपराधिक घटनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे मैदान में उतरकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा रहे गोपाल दत्त जोशी के देहरादून स्थानांतरण पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके आगामी दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। वहीं बलवन्त सिंह रावत को अल्मोड़ा सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई। गोष्ठी में अपराध नियंत्रण और विवेचनाओं के निस्तारण को लेकर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए और गंभीर मामलों में फॉरेंसिक टीम के साथ समन्वय बढ़ाकर साक्ष्य संकलन को मजबूत किया जाए। बीट पुलिसिंग, गश्त और पिकेट ड्यूटी को और प्रभावी बनाने, साथ ही साइबर अपराधों में त्वरित एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ‘पुलिस आपके द्वार’, ‘ऑपरेशन कालनेमि’ और ‘ऑपरेशन भल छौ’ जैसे अभियानों को गंभीरता से लागू किया जाए। संगठित अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई करने, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ड्रिंक एंड ड्राइव, रेट्रो साइलेंसर और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर सख्ती बरतने को कहा गया। महिलाओं से जुड़े अपराधों में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई पर विशेष बल देते हुए स्पष्ट किया गया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ‘ऑपरेशन स्माइल’ के तहत गुमशुदा लोगों की तलाश तेज करने और जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश भी दिए गए। सम्मेलन के दौरान जनवरी माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। अपर उपनिरीक्षक दीवान सिंह और हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार को ‘पुलिस ऑफिसर ऑफ द मंथ’ चुना गया। इनके अलावा विभिन्न थानों और इकाइयों के कुल 21 पुलिस कर्मियों को सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत विमल प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत, पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार राजीव कुमार टम्टा सहित जनपद के विभिन्न थानों और शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रयास हॉस्पिटल के एमडी समेत पांच के खिलाफ मुकदमा
Next: उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

डीएम अंशुल सिंह ने तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

25 सूत्रीय कार्यक्रम और ई-ऑफिस संचालन की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

भिकियासैंण क्षेत्र में चोरों का आतंक, दुकानों और मकानों के ताले तोड़े

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
  • डीएम अंशुल सिंह ने तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर दिया जोर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.