Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत
  • हरिद्वार

ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 14/02/2021
rns featured image new

रुडकी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नाथूखेड़ी निवासी एक युवक रविवार सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए बाइक से निकला। गांव से कुछ दूर निकलने के बाद सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिसके चलते युवक की मौके पर मौत हो गई और उसकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव नाथूखेड़ी निवासी रविंद्र कुमार (35 ) पुत्र बलजीत सिंह रविवार सुबह करीब पांच बजे ड्यूटी पर जाने के लिए अपनी बाइक पर सवार होकर निकला था। वह लक्सर क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। मंगलौर में एक स्थान पर बाइक को खड़ी कर वह कंपनी द्वारा संचालित बस में बैठकर प्रतिदिन ड्यूटी पर जाता था। रविवार को भी वह ड्यूटी करने के लिए ही घर से निकला था, लेकिन गांव से कुछ दूर जाने पर तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते उसकी बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई तथा युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया। उधर से गुजर रहे गांव के दो लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो वह बलजीत सिंह का पुत्र रविंद्र है। घटना के संबंध में गांव में खबर पहुंची जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में दलित समाज के लोग मौके पर पहुंच गए तथा उन्होंने ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग तथा मुआवजा दिए जाने की मांग करनी शुरू कर दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर मंगलौर यशपाल सिंह बिष्ट के अलावा शहर चौकी प्रभारी शहजाद अली, उपनिरीक्षक कुलविंदर सिंह रावत, महिला उपनिरीक्षक ममता रानी तथा अन्य पुलिस कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक पक्ष की ओर से उसके भाई समर सिंह पुत्र बलजीत, निवासी ग्राम नाथूखेड़ी द्वारा ट्रैक्टर चालक को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 15 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Next: रेलवे स्टेशन और बस अड्डे के बाहर गन्दी हरकतें करने वाली 8 महिलाएं गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.