Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा से प्रेरित
  • अल्मोड़ा

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा से प्रेरित

RNS INDIA NEWS 08/02/2026
mahesh nayal

अल्मोड़ा। समीक्षा बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति को लेकर कांग्रेस की आपत्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह केवल भाजपा जिलाध्यक्ष ही नहीं, बल्कि जनता द्वारा निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य भी हैं और दोनों दायित्वों का निर्वहन करना उनकी जिम्मेदारी है। महेश नयाल ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में समीक्षा बैठक में उपस्थित रहकर क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखना और उनका समाधान कराना उनका नैतिक और संवैधानिक दायित्व है। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को भ्रामक, तथ्यहीन और राजनीतिक हताशा से प्रेरित बताया। उनका कहना है कि किसी भी जनप्रतिनिधि का प्रशासनिक या समीक्षा बैठक में शामिल होना न तो गलत है और न ही असंवैधानिक। उन्होंने कहा कि यह कोई नई परंपरा नहीं है और पूर्व में कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में भी पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि ऐसी बैठकों में शामिल होते रहे हैं। महेश नयाल ने स्पष्ट किया कि पंचायती राज व्यवस्था के तहत निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। उन्होंने यह भी कहा कि समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकांश लोग ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य थे, जिनका कर्तव्य है कि वे अपने क्षेत्र की समस्याएं और विकास कार्यों से जुड़ी बातें अधिकारियों के सामने रखें। महेश नयाल ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई जनहित का मुद्दा नहीं बचा है और विकास कार्यों से विचलित होकर वह ऐसे आरोप लगा रही है। उन्होंने दोहराया कि जनता की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाना उनका अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य है, जिसे वे आगे भी निभाते रहेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दन्या पुलिस ने पनुवानौला बाजार में चलाया जागरूकता अभियान
Next: अपर सचिव नरेंद्र भंडारी ने आईटीआई का निरीक्षण किया

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 17.01.22 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.