Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद
  • हरिद्वार

नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 04/02/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में बहादराबाद पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार करते हुए अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में पोक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ा दी गई हैं। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि बहादराबाद निवासी एक व्यक्ति ने थाना बहादराबाद में तहरीर देकर शिकायत की थी कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को संजय पुत्र रूप नारायण निवासी ग्राम श्यामलाल पुरवा जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश बहला-फुसलाकर ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीआईयू हरिद्वार के सहयोग से पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। मंगलवार को पुलिस टीम ने आरोपी संजय को कस्बा व थाना नीमराना जिला कोटपुतली-बहरोड़ (राजस्थान) से हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। बरामदगी के बाद किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण और काउंसलिंग के लिए भेजा गया। कार्रवाई में चौकी इंचार्ज अमित नौटियाल, महिला उप निरीक्षक ज्योति नेगी, कांस्टेबल बलवंत सिंह, नितुल यादव तथा सीआईयू के कांस्टेबल वसीम शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दन्या पुलिस ने अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Next: मंत्री गणेश जोशी ने भगवन्तपुर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में किया प्रतिभाग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद
  • केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे
  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.