Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राहुल गांधी के बयान पर फडणवीस का पलटवार, बोले देश, सेना और शहीदों को बदनाम करने में रुचि
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

राहुल गांधी के बयान पर फडणवीस का पलटवार, बोले देश, सेना और शहीदों को बदनाम करने में रुचि

RNS INDIA NEWS 04/02/2026
default featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा पूर्व सेना प्रमुख को लेकर दिए गए बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। हरिद्वार दौरे पर पहुंचे फडणवीस ने एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें झूठे आरोप लगाकर देश, सेना और शहीदों को बदनाम करने में ही रुचि है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी के पास ठोस मुद्दे नहीं हैं। वह सुर्खियों में बने रहने और चर्चा बटोरने के लिए इस तरह के बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि सेना और शहीदों का सम्मान पूरे देश के लिए सर्वोपरि है। इस तरह की बयानबाजी से देश की छवि को नुकसान पहुंचता है। फडणवीस ने कहा कि सेना पर सवाल उठाना और शहीदों के बलिदान को राजनीतिक बहस का विषय बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत माता मंदिर के संस्थापक सत्यमित्रानंद गिरी महाराज के मूर्ति स्थापना के मौके पर हरिद्वार आए फडणवीस ने कहा कि उनके लिए गौरव का क्षण है कि उन्हें कि उन्हें इस कार्यक्रम में शिरकत करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज ने अध्यात्म के साथ राष्ट्र के विकास के लिए भी प्रचार-प्रसार किया। उन्होंने भारत माता मंदिर की स्थापना करके सनातन संस्कृति के प्रतीक के रूप भारत माता को स्थापित किया। आपदा-विपदा में उन्होंने सेवा के अद्भुत कार्य किए। समाज को ऊंच-नीच के भेदभाव से बाहर निकाला। विशेष रूप से सेवा कार्यों के लिए बड़े से बड़े पद का त्याग कर दिया। ऐसे संत के मूर्ति स्थापना समारोह से आने वाले पीढ़ियों को प्रेरणा देने का कार्य किया जाएगा। हमारी संस्कृति और विचार दुनिया में सबसे पुराने हैं। हमारी जीवन पद्धति ने किसी को बहिष्कृत नहीं किया। इसी कारण से दुनिया में भारत की सभ्यता निरंतर चल रही है। इस सभ्यता को स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जैसे वाहक मिले। उन्होंने इस सभ्यता को अगली पीढ़ियों तक पहुंचाने का कार्य किया। गुरुदेव के विचार लगातार आगे बढ़ रहे हैं। अब पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी युवा पीढ़ी भी सनातन विचारों से जुड़ रही है। हमारा इतिहास फिर से दुनिया में फैल रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इंस्पायर अवार्ड मानक की दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरू
Next: मुख्यमंत्री धामी ने दून अस्पताल पहुंचकर क्वानू–मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल जाना

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे
  • नौकरानी भेजने का झांसा दे 39 हजार ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.