Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम और पोस्टर प्रस्तुति आयोजित
  • अल्मोड़ा

विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम और पोस्टर प्रस्तुति आयोजित

RNS INDIA NEWS 04/02/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बुधवार को सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, अल्मोड़ा के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर एकदिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। कार्यक्रमों का उद्देश्य कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करना, इसके कारणों, लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सी. पी. भैसोड़ा के संरक्षण में, विभागाध्यक्ष डॉ. मसरूफ एच. खान के मार्गदर्शन तथा सहायक प्राध्यापक डॉ. मनीष भट्ट और डॉ. अंशुल ममगाईं के पर्यवेक्षण में संपन्न हुए। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर मेडिकल कॉलेज परिसर में कैंसर जागरूकता को लेकर पोस्टर प्रेजेंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुष्का, इंटर्न तहूरा शम्स और समुज्ज्वल किमोठी की सहभागिता रही। पोस्टर प्रस्तुति एमबीबीएस 2024 बैच के विद्यार्थियों वंदना, शिखा, तनुज गोला, विकास गुप्ता, सुमेर, सुहानी, वेदाक्षी, स्नेहा शर्मा, श्रेया चौहान, सोमिल जोशी, वासुदेव कुमावत, तान्या जोशी, शशांक यादव और वागीशा शर्मा ने दी। इसी क्रम में ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र, हवालबाग के आरएचटीसी परिसर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। यहां चिकित्सा अधिकारी डॉ. अल्फराज़ मोहम्मद ने कैंसर के कारणों, प्रकारों और बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में ब्लॉक मिशन प्रबंधक रहमत हुसैन, चिकित्सा समाज कल्याण अधिकारी मोहम्मद इकबाल, अरुण बडोनी और इंटर्न शालिनी सिंह ने भी सहभागिता की। इसके अलावा यूएचटीसी धार की तूनी की ओर से एएनएमटीसी में प्रशिक्षण ले रही छात्राओं के लिए एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैंसर से संबंधित मूल जानकारी, इसके प्रकार, कारण, लक्षण, सावधानियां और बचाव के उपायों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर डॉ. कृतिका वर्मा, नरेश कुमार आगरी, मुकेश जोशी, दीप चंद्र और इंटर्न चांदनी कार्की उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रात में ही मिला बच्चे का शव, गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए तीन पिंजरे
Next: उत्तराखंड में बाजार की मांग के मुताबिक बदलेंगे कौशल विकास के कोर्स

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद
  • केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे
  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.