Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026
default featured image

देहरादून(आरएनएस)। जिला प्रशासन को आईएसबीटी क्रॉसिंग, सहारनपुर रोड, माजरा क्षेत्र में किए जा रहे रोड कटिंग कार्य में गंभीर अनियमितताएं मिली हैं। डीएम सविन बंसल ने शहर की सड़कों की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कर रोड कटिंग कार्य में अनुमति की शर्तों का उल्लंघन मिलने पर सख्त नाराजगी जताई। अधीक्षण अभियंता (परियोजना क्रियान्वयन), पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड (पिटकुल) द्वारा 135 केवी आराघर सब-स्टेशन से निर्माणाधीन 132 केवी माजरा-लालतप्पड़ एलआईएलओ लाइन को भूमिगत केबिल के माध्यम से बिछाने (कुल लंबाई 1996 मीटर, 5 रोड क्रॉसिंग सहित) के लिए रोड कटिंग की अनुमति का अनुरोध किया था। परियोजना समन्वय समिति ने 16 जनवरी से 15 फरवरी तक रात्रि 10 बजे से प्रातः 5 बजे तक रोड कटिंग की सशर्त अनुमति प्रदान की थी। एसडीएम न्याय कुमकुम जोशी के नेतृत्व में टीम ने आईएसबीटी क्रॉसिंग एवं सहारनपुर रोड माजरा क्षेत्र में रोड कटिंग स्थलों का निरीक्षण किया। पाया कि संबंधित एजेंसी द्वारा अनुमति आदेश में उल्लिखित शर्तों एवं प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रोड कटिंग कार्य किया जा रहा है, जिससे लोगों को भारी असुविधा, यातायात बाधा एवं सुरक्षा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन द्वारा अग्रिम आदेशों तक संबंधित स्थलों पर रोड कटिंग कार्य पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है तथा अनुमति निरस्त कर दी गई है। अधीक्षण अभियंता (परियोजना क्रियान्वयन), पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड को निर्देशित किया गया है कि दो फरवरी तक समस्त प्रभावित स्थलों पर सड़क का भरान कर यथास्थिति में रिस्टोरेशन कार्य सुनिश्चित करेंगे जाए। निर्देशों का अनुपालन न करने पर अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध केस दर्ज करने की चेतावनी दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
Next: तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा

Related Post

default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

मसूरी में बाहरी व्यक्ति को नहीं मिलेगा होम स्टे का लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर
  • जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.