Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऋषिगंगा स्ट्रीम पर बनी झील को लेकर पुलिस अलर्ट
  • देहरादून

ऋषिगंगा स्ट्रीम पर बनी झील को लेकर पुलिस अलर्ट

RNS INDIA NEWS 13/02/2021
rns featured image new

देहरादून। चमोली में ऋषिगंगा के अपर स्ट्रीम में बनी झील को लेकर उत्तराखण्ड पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है। यहां बन रही झील से वैसे तो खतरा नहीं होने की बता वैज्ञानिकों और एसडीआरएफ द्वारा की जा रही है लेकिन फिर भी एहतियातन पुलिस ने अलर्ट पर है। आपदा से सबक ले कर पुलिस प्रशासन अब किसी भी तरह का रिस्क लेने के मूड में नहीं हैं। उधर तपोवन टनल में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। वहीं एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में राशन पहुंचाने के कार्य में जुटा हुआ है। उल्लेखनीय है कि ऋषिगंगा कैचमेंट एरिया से निकली तबाही के बाद राहत एवं बचाव कार्य में जुटी टीम तब सकते में आ गई जब यह पता चला कि ऋषिगंगा नदी पर एक और झील बन रही है। इसके बाद से इस झील से होने वाली तबाही के बारे में सोच कर ही स्थानीय लोगों में दहशत हो गई थी लेकिन एसडीआरएफ द्वारा ऋषिगंगा पर बनी झील की धरातलीय रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली है। इस रिपोर्ट के अनुसार ऋषिगंगा में बनी नई झील से पानी का रिसाव शुरू हो चुका है और इससे अब कोई खतरा नहीं है। इस खबर की पुष्टि के बाद राहत एवं बचाव कार्य में जुटी मशीनरी ने राहत की सांस ली है कि वहीं स्थानीय लोगों भी डर से बाहर आ गये हैं। इसके बावजूद पुलिस महकमे ने इस बार किसी भी तरह का रिस्क लेने की बजाय अभी से खतरे से निपटने के लिए तैयारियों पर जोर देना शुरू कर दिया है। डीजीपी अशोक कुमार के अनुसार पेंग गाँव, रैणी और तपोवन में अलार्मिंग सिस्टम लगाया जाएगा। सिस्टम लगने तक एसडीआरफ की टीम झील की निगरानी करेगी। झील के पास ही एसडीआरएफ द्वारा अस्थाई हेलिपैड का निर्माण भी किया जायेगा। विदित हो कि एसडीआरएफ के 8 सदस्यों की टीम शुक्रवार को झील की रेकी के लिए गई थी। उधर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने आपदा प्रभावित साइड तपोवन व रैणी में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्यों तेजी लाने के निर्देश दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन मंत्री हरक सिंह रावत ने किया ई-ऑक्शन पोर्टल का शुभारंभ
Next: तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मी आमरण अनशन पर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.