Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूकेडी ने किया सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान
  • देहरादून

यूकेडी ने किया सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

RNS INDIA NEWS 13/02/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि राज्य शहीदों की भावनाओं के अनुरूप नहीं बन पाया है। इसलिए उत्तराखंड क्रांति दल अब नए सिरे से जनता के बीच जाकर उनका हाल जानेगी और विधानसभा चुनाव लड़ेगी। साथ ही इस राज्य का निर्माण शहीदों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए करेगी। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट का कहना है कि राज्य के गठन के बाद 20 वर्षों में प्रदेश में मंत्री और विधायकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। लेकिन विकास के नाम पर प्रदेश की आवाम को सिर्फ छला गया है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार में बीते दिनों केंद्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक हुई थी, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गईं। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उक्रांद रण में कूदेगा और राज्य को उसकी असली पहचान दिलाएगा। वहीं, पूर्व विधायक और दल के प्रधान संरक्षक काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उक्रांद प्रदेश की आवाम को नि:शुल्क बिजली और पानी देने के लिए प्रतिबद्ध है। दल शुरू से ही बड़े बांधों का विरोधी रहा है। वहीं, काशी ने प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा और ग्रीन बोनस दिए जाने की भी मांग की है। वहीं, चमोली में आई आपदा को लेकर उन्होंने कहा कि तपोवन में नदी के मुहाने पर ही बांध बना दिया गया है। ऐसे में ये हादसा एक चेतावनी भर है, अगर सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो इससे भी बड़ी आपदा के लिए तैयार रहना होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उपभोक्ता आयोग ने दिए टूर पैकेज की धनराशि लौटाने के आदेश
Next: हिंदू युवा वाहिनी करेगी वेलेंटाइन डे का विरोध

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.