Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गुलदार की आवाजाही पर वन विभाग सतर्क, प्रभावित गांवों में गश्त और जागरूकता अभियान
  • अल्मोड़ा

गुलदार की आवाजाही पर वन विभाग सतर्क, प्रभावित गांवों में गश्त और जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 22/01/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। गुलदार की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए वन विभाग ने अल्मोड़ा वन क्षेत्र के झिझाड़, तल्ला किरड़ा, पतनियानैल, भैसोड़ी समेत अन्य गांवों में ग्रामीणों को मानव-वन्यजीव संघर्ष के न्यूनीकरण और बचाव के लिए जागरूक किया। विभागीय टीम ने ग्रामीणों से बातचीत कर सतर्कता बरतने की सलाह दी और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी। वन क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा और टीम ने ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत आयोजित ‘प्रशासन गांव की ओर’ शिविर में भी प्रतिभाग किया। इसके साथ ही गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में रात के समय गश्त तेज की गई। गुलदार की आवाजाही की सूचना पर राजस्व पुलिस और भूलेख प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा परिसर में भी रात्रि गश्त की गई। वन विभाग की ओर से वन्यजीव की गतिविधि जानने के लिए लगाए गए कैमरा ट्रैपों की जांच की गई। टीम ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया और ‘क्या करें, क्या न करें’ से संबंधित पोस्टर भी चस्पा किए। बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए झिझाड़ क्षेत्र में अतिरिक्त कैमरा ट्रैप लगाया गया है। विभागीय टीम ने रानीधारा सीमेंट कोठी, भैसोड़ी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, मल्ला जोशी खोला और मटेला में लगाए गए पिंजरों की भी जांच की। वन विभाग के अनुसार फिलहाल इन क्षेत्रों में गुलदार की कोई ताजा गतिविधि दर्ज नहीं हुई है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे घर, रास्तों और आंगन में पर्याप्त रोशनी रखें और आसपास की झाड़ियां, ऊंची घास तथा खंडहरनुमा स्थानों की सफाई करते रहें। बच्चों को रात में अकेले बाहर न भेजने और सुबह-शाम व रात के समय समूह में निकलने की सलाह भी दी गई है। विभाग ने कहा कि यदि गुलदार दिखाई दे तो शांत रहते हुए धीरे-धीरे पीछे हटें और फोटो या वीडियो बनाने का प्रयास न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीओ रानीखेत ने किया कोतवाली चौखुटिया का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
Next: भारत पर्व पर प्रदर्शित होगी ‘आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड’ की झांकी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.