Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • बड़ी जात की घोषणा पर जिला प्रशासन सतर्क, बैठक बुलाई
  • चमोली

बड़ी जात की घोषणा पर जिला प्रशासन सतर्क, बैठक बुलाई

RNS INDIA NEWS 20/01/2026
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  हिमालय की अधिष्ठात्री देवी मां नंदा की बड़ी जात के आयोजन की घोषणा होते ही अब जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला प्रशासन बड़ी जात (यात्रा) आयोजन समिति और राजजात समिति नौटी के बीच एकराय बनाने में जुट गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी ने बड़ी जात आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि 23 जनवरी को वसंत पंचमी के दिन बड़ी जात का दिनपट्टा (मुहूर्त) घोषित होने से पहले नंदा राजजात समिति नौटी और बड़ी जात समिति के बीच बैठक कर एकराय बनाई जाएगी।  मंगलवार को बड़ी जात समिति के अध्यक्ष कर्नल हरेंद्र सिंह रावत (सेवानिवृत) और जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारी व कुरुड़ सिद्धपीठ मंदिर के हक-हकूकधारी पहुंचे। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि वसंत पंचमी से पहले राजजात और बड़ी जात समिति के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी। जिला प्रशासन इसकी मध्यस्थता करेगा। बड़ी जात आयोजन समिति के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हम वार्ता के लिए तैयार हैं। पूर्व में भी प्रशासन ने राजजात समिति के लोगों को वार्ता के लिए बुलाया मगर वे नहीं आए। उन्हाेंने पूछा कि जिला प्रशासन ने समिति के विरुद्ध अभी तक क्या एक्शन लिया है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि वसंत पंचमी से पहले दोनों समितियों के पदाधिकारियों के बीच बैठक करवाई जाएगी। यदि राजजात समिति के लोग बैठक में नहीं आते हैं तो आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर मां नंंदा डोली समिति के अध्यक्ष अशोक गौड़, नरेश गौड़, सुखवीर रौतेला, कुंदन सिंह, कृपाल सिंह, गौर सिंह, दीवान सिंह नेगी, हर्षवर्द्धन सिंह, भगवती देवी और भगवती प्रसाद मैंदोली आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेंशन लाइफ सर्टिफिकेट ऑनलाइन कराने के नाम पर तीन लाख ठगे
Next: सीएम आवास कूच कर रहे ऑटो-रिक्शा संचालकों को रोका

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.