Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • आठ दिवसीय उत्तरायणी मेले का रंगारंग समापन
  • बागेश्वर

आठ दिवसीय उत्तरायणी मेले का रंगारंग समापन

RNS INDIA NEWS 20/01/2026
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)।  आठ दिवसीय उत्तरायणी मेले का मंगलवार को समापन हो गया है। मुख्य अतिथि विधायक पार्वती दास ने कहा कि बागेश्वर के उत्तरायणी मेले पहचान पूरे भारत में है। यह एक ऐसा मेला है जहां संस्कृति, व्यापार व राजनीति एक साथ देखने को मिलती है। कुली बेगार जेसी कुप्रथा का अंत भी इसी बगड़ से हुआ था। नए गीत, झोड़ा, चांचरी और छपेली भी इसी मेले में बनते हैं। नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने में मेलों का विशेष महत्व है। नुमाईशखेत रंगमंच पर आयोजित पुस्कार वितरण समारोह में विधायक दास ने कहा कि इस बार के मेले में स्थानीय कलाकारों के अलावा स्कूली बच्चों को बेहतरीन मंच मिला है। पुलिस व प्रशासन ने भी मेला संपन्न कराने में विशेष सहयोग दिया। नगर पालिका ने मेलार्थिययों के लिए बेहतरीन सुविधा दी थी। लोगों ने शांतिपूर्वक मेले का आनंद लिया। दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि गंगा स्नान का यह मेला विशेष मेला है। स्थानीय लोगों के अलावा प्रवासी भी अपने बच्चों के उपनयन व चूड़ाकर्म कराने के लिए यहां आते हैं। नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने सभी के सहयोग के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि मौसम ने भी इस बार मेलार्थियों पर विशेष कृपा की। आठ दिन मौसम साफ रहने से बाहर से आए व्यापारियों ने भी अच्छा करोबार किया। भविष्य में मेले को और बेहतर बनाया जाएगा। मेलाधिकरी प्रियंका रानी ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर भुवन कांडपाल हरीश सोनी, संजय साह जगाती, आलोक पांडेय, रघुवीर दफौटी, मनोज कपकोटी आदि मौजूद रहे। संचालन जयंत भाकुनी, दीपक खेतवाल व अजय चंदोला ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्नाटक में अश्लील वीडियो कांड पर सरकार का एक्शन, डीजीपी रामचंद्र राव को किया सस्पेंड
Next: डीनापानी खेल मैदान के विस्तार और विकास की योजना, डीएम ने किया निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.