Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कर्नाटक में अश्लील वीडियो कांड पर सरकार का एक्शन, डीजीपी रामचंद्र राव को किया सस्पेंड
  • राष्ट्रीय

कर्नाटक में अश्लील वीडियो कांड पर सरकार का एक्शन, डीजीपी रामचंद्र राव को किया सस्पेंड

RNS INDIA NEWS 20/01/2026
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। कर्नाटक के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और नागरिक अधिकार प्रवर्तन निदेशालय (डीसीआरई) के महानिदेशक (डीजीपी) रामचंद्र राव को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई उनके कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई है। वीडियो में वह एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं, जिससे राज्य में भारी विवाद खड़ा हो गया है।
हालांकि, रामचंद्र राव ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उन्हें फंसाया जा रहा है और वीडियो पूरी तरह से फर्जी हैं। वीडियो सामने आने के बाद वह कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर से मिलने उनके आवास पहुंचे थे, लेकिन दोनों की मुलाकात नहीं हो सकी। गृह मंत्री के आवास के बाहर मीडिया से बातचीत में रामचंद्र राव ने कहा कि यह पूरा मामला मनगढ़ंत है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रामचंद्र राव को उनके कार्यालय में एक महिला के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करते हुए देखा जा सकता है। एक वीडियो में वह पुलिस वर्दी में कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में वह सूट पहने हुए हैं। दोनों ही वीडियो में उनके कार्यालय में भारतीय ध्वज तिरंगा और पुलिस विभाग का प्रतीक चिन्ह स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
सूत्रों के मुताबिक, ये वीडियो कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों से रिकॉर्ड किए गए हैं और करीब एक साल पुराने बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो फिल्म अभिनेत्री रान्या राव की सोना तस्करी के मामले में गिरफ्तारी से पहले के हैं। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन वीडियो को इसी समय सार्वजनिक क्यों किया गया।
गौरतलब है कि रामचंद्र राव पहले भी विवादों में रह चुके हैं। वह जेल में बंद अभिनेत्री रान्या राव के सौतेले पिता हैं। रान्या राव को मार्च 2025 में सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने पिता के पद का लाभ उठाकर सरकारी प्रोटोकॉल का दुरुपयोग किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैंकिंग ऐप ठीक कराने के झांसे में 10.50 लाख की साइबर ठगी
Next: आठ दिवसीय उत्तरायणी मेले का रंगारंग समापन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.