Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बैंकिंग ऐप ठीक कराने के झांसे में 10.50 लाख की साइबर ठगी
  • देहरादून

बैंकिंग ऐप ठीक कराने के झांसे में 10.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 20/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   कैंट क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को मोबाइल बैंकिंग ऐप ठीक कराना महंगा पड़ गया। शातिर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर पीड़ित के मोबाइल को हैक किया और उनके खाते से 10 लाख 50 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की शिकायत पर कैंट कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नरेंद्र विहार, बल्लूपुर रोड निवासी संजीव कुमार अग्रवाल (58) का पंजाब नेशनल बैंक में बचत खाता है। पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनका पीएनबी वन मोबाइल ऐप काम नहीं कर रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने 15 जनवरी को इंटरनेट के जरिए मिले कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया। जहां उन्हें 24 घंटे के भीतर कॉल बैक करने का भरोसा दिया गया। अगले दिन 16 जनवरी की दोपहर संजीव कुमार के पास एक कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को पीएनबी बैंक का अधिकारी बताया। झांसे में लेने के लिए उसने अपनी प्रोफाइल पर बैंक की आईडी भी लगा रखी थी। ठग ने संजीव कुमार को व्हाट्सऐप कॉल किया और ऐप लॉग-इन कराने के नाम पर कुछ स्टेप्स फॉलो करने को कहा। इस तरह उलझाकर ठग ने पीड़ित का फोन खाता हैक कर लिया। इसके बाद नेट बैंकिंग के जरिए पीड़ित के खाते से बड़ी रकम ट्रांसफर कर दी गई। ठगी का अहसास होने पर जब संजीव कुमार बैंक पहुंचे और स्टेटमेंट निकलवाया तो उनके होश उड़ गए। ठगों ने आरटीजीएस के माध्यम से 5-5 लाख रुपये के दो ट्रांजेक्शन और 25-25 हजार रुपये के दो ट्रांजेक्शन किए। कुल मिलाकर उनके खाते से साढ़े दस लाख रुपये निकाल लिए गए। इंस्पेक्टर कैंट केके लुंठी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर सोमवार को साइबर ठगी की धाराओं में केस दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 20 जनवरी
Next: कर्नाटक में अश्लील वीडियो कांड पर सरकार का एक्शन, डीजीपी रामचंद्र राव को किया सस्पेंड

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.