Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से अभद्रता करने वालों पर हो कार्रवाई
  • उत्तरकाशी

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से अभद्रता करने वालों पर हो कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/01/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  प्रयागराज में मौन अमावस्या के दिन स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ हुई घटना ना गंगोत्री और यमुनोत्री धाम मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने निंदा की है। उन्होंने मांग की है कि सनातनी परंपरा के प्रसिद्ध व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार करने वाले अधिकारियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कार्रवाई करनी चाहिए। इससे सनातनी परंपरा से जुड़े लोगों की निष्ठा को ठेस पहुंची है। बीते रविवार को मौनी अमावस्या के मौके पर प्रयागराज में गंगा स्नान के लिए जा रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को घाट पर पैदल जाने के लिए कहा गया था। उसके बाद उन्होंने रथ से जाने की बात कही लेकिन जब अधिकारी और पुलिस ने उन्हें नहीं जाने दिया। उसके बाद नाराज होकर वे लौट गए। घटना पर गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर समिति से जुड़े लोगों ने नाराजगी व्यक्त कर कार्रवाई की मांग की है। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल, यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सनातन धर्म के ध्वज वाहक हैं। एक ओर तो सनातनी परंपरा को बढ़ावा देने की बात कही जा रही है। दूसरी ओर देश में सनातनी परंपरा को बढ़ावा देने वालों में अहम योगदान देने वाले संत के साथ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के अधिकारियों का इस प्रकार बरताव क्षमा योग्य नहीं है। इसलिए सीएम योगी को इस प्रकार के अधिकारियों पर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरेराह युवती का पीछा कर अश्लील हरकतें करने वाला युवक गिरफ्तार
Next: राशिफल 20 जनवरी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
  • रेडक्रॉस की जनसेवा होगी और मजबूत, स्ट्रेचर खरीदे गए, शव वाहन व भवन निर्माण प्रक्रिया में तेजी
  • महिला कोतवाली ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं को दी सुरक्षा व साइबर अपराधों की जानकारी
  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.