Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 10 मिनट डिलीवरी के वादे पर सरकार ने लगाया ब्रेक, कंपनियों को विज्ञापनों से हटानी पड़ी समय सीमा
  • राष्ट्रीय

10 मिनट डिलीवरी के वादे पर सरकार ने लगाया ब्रेक, कंपनियों को विज्ञापनों से हटानी पड़ी समय सीमा

RNS INDIA NEWS 13/01/2026
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर 10 मिनट में सामान पहुंचाने के वादे पर केंद्र सरकार ने सख्ती दिखाई है। सरकार के हस्तक्षेप के बाद डिलीवरी कंपनियों को अपने विज्ञापनों और प्रचार सामग्री से यह दावा हटाना पड़ रहा है। डिलीवरी कर्मियों की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच सरकार ने इसे जोखिमभरा बताते हुए रोक लगाने का फैसला किया है।

श्रम मंत्रालय ने स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकिट और जेप्टो जैसी प्रमुख डिलीवरी कंपनियों के साथ बैठक की। बैठक में केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने स्पष्ट किया कि 10 मिनट की समय सीमा के दबाव में डिलीवरी कर्मियों को तेज रफ्तार में वाहन चलाने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। सरकार के रुख के बाद कंपनियों ने आश्वासन दिया कि वे अपने ब्रांड विज्ञापनों और सोशल मीडिया से डिलीवरी की तय समय सीमा का उल्लेख हटा देंगी।

सरकारी निर्देश का असर सबसे पहले ब्लिंकिट पर दिखाई दिया। कंपनी ने अपनी टैगलाइन से 10 मिनट डिलीवरी का दावा हटा दिया है। पहले जहां टैगलाइन में 10 मिनट में 10 हजार से अधिक उत्पाद पहुंचाने की बात कही जाती थी, अब उसे बदलकर दरवाजे पर 30 हजार से अधिक उत्पाद पहुंचाने तक सीमित कर दिया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में स्विगी और जोमैटो जैसी अन्य कंपनियां भी इसी तरह बदलाव करेंगी।

दरअसल, 10 मिनट में डिलीवरी के दबाव में डिलीवरी कर्मी अक्सर जोखिम उठाकर काम कर रहे थे, जिससे हादसों की घटनाएं सामने आ रही थीं। हाल ही में दिसंबर माह में गिग वर्कर्स ने अपनी सुरक्षा को लेकर देशव्यापी हड़ताल भी की थी। इन विरोध प्रदर्शनों और बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए श्रम मंत्रालय ने यह कदम उठाया है, ताकि डिलीवरी कर्मियों के लिए काम का वातावरण अधिक सुरक्षित बनाया जा सके। अब कंपनियों को डिलीवरी के नाम पर किसी तरह की जानलेवा समय सीमा तय करने से बचना होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किसान सुखवंत से धोखाधड़ी के मामले की जांच को एसआईटी गठित
Next: नवजात की असमय विदाई, लेकिन मानवता की अमर मिसाल बनी

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.