Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • विधायक ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों के घर की काटी बिजली
  • हरिद्वार

विधायक ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों के घर की काटी बिजली

RNS INDIA NEWS 23/12/2025
WhatsApp Image 2025-12-23 at 19.16.02_11zon

रुड़की(आरएनएस)। अघोषित बिजली कटौती से नाराज झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ने मंगलवार सुबह ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता अनुपम सिंह, अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत, अधिशासी अभियंता विनोद पांडेय के घर की बिजली काट दी। बाद में निगम के कर्मचारियों ने फिर से बिजली के कनेक्शन जोड़े। इधर, ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने इसकी निंदा कर विधायक के खिलाफ सिविल लाइन कोतवाली में तहरीर दी है। झबरेड़ा विधायक विरेंद्र जाती मंगलवार सुबह अपने समर्थकों के साथ रुड़की पहुंचे। उनके समर्थक सीढ़ी और कटर भी साथ में लाए थे। विधायक जाती ने सबसे पहले बोट क्लब में अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत के सरकारी आवास पर जाकर उनकी बिजली काटी। उसके बाद अधिशासी अभियंता ग्रामीण विनोद पांडेय के सांई मंदिर के नजदीक घर पर जाकर उनकी बिजली काटी। इसके अलावा मुख्य अभियंता अनुपम सिंह के घर की बिजली काटी।

अधिकारियों के आवास की बिजली काटने पर भड़का ऊर्जा निगम, विधायक पर कार्रवाई की मांग
झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती की ओर से मंगलवार को ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता के आवास की बिजली काटे जाने पर अधिकारियों ने विरोध दर्ज कराया गया है। इस कार्रवाई को लेकर अधिकारियों में भारी रोष है। उन्होंने विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विधायक के अधिकारियों के आवासों की बिजली काटे जाने से गुस्साए सभी अधिकारी और कर्मचारी मंगलवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे। यहां एसई को शिकायती पत्र देकर अधिकारियों ने कहा कि एक प्रतिष्ठित संवैधानिक पद पर रहकर इस तरह की कार्रवाई अनुचित है। बिना शटडाउन लिए और बिना किसी पूर्व सूचना के चलती लाइन पर खंभे पर चढ़ना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि विधायक और उनके समर्थकों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता था।

विधायक विरेंद्र जाती की खूब हो रही तारीफ
विधायक वीरेंद्र जाती की ओर से मंगलवार को ऊर्जा निगम के अधिकारियों के आवास पर जाकर उनके घर की बिजली काटे जाने की पहल को लोगों ने खूब सराहा। सोशल मीडिया पर पूरे दिन विधायक जाती ही छाये रहे। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने कहा कि विधायक ने अधिकारियों को अच्छा सबक सिखाया है। वहीं, विधायक जाती ने कहा कि एक घंटे कि बिजली कटौती से अधिकारियों के यह हाल हो गए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रोजाना आम पब्लिक चार घंटे से ज्यादा की बिजली कटौती की वजह से किस प्रकार परेशान होती होगी। विधायक जाती ने लाइनमैन की तरह सीढ़ी लगाकर अधिकारियों के आवास पर चढ़कर उनके घरों की बिजली काटी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने भालू हमले के पीड़ितों से की बातचीत
Next: सीएम धामी ने किया देहरादून में सहकारिता मेला 2025 का उद्घाटन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.