Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • छेड़छाड़ के आरोपियों ने पुलिस टीम पर किया हमला, घर में बंद करके पीटा
  • उत्तर प्रदेश

छेड़छाड़ के आरोपियों ने पुलिस टीम पर किया हमला, घर में बंद करके पीटा

RNS INDIA NEWS 11/02/2021
rns featured image new

शाहजहांपुर ,11 फरवरी (आरएनएस)। दबंगों द्वारा पुलिस पार्टी पर हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसा ही मामला यहां के शाहजहांपुर में फिर देखने को मिला है। यहां छेड़छाड़ की सूचना पर आरोपियों को पकडऩे पहुंची पुलिसकर्मियों को दबंगों ने घर में बंद करके पीटा। किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे तो पथराव भी किया, जिसके बाद थाने से पहुंचे अतिरिक्त फोर्स ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद कस्बे में आसपास के थानों का फोर्स भी बुला लिया गया।
शाहजहांपुर में जागरण के दौरान कलान कस्बे में बीती रात दबंगों ने एक बच्ची से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर बच्ची के घरवालों को पीटना शुरू कर दिया। सूचना पाकर थाने से कस्बा इंचार्ज तीन सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे तो दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। दुस्साहसिक घटना की सूचना मिलते ही मिर्जापुर और परौर थाने की पुलिस भी कलान पहुंच गई। पुलिस पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
कलान के एक गल्ला आढ़ती ने परिवार में बालक के जन्म के उपलक्ष्य में देवी जागरण का आयोजन कराया था। बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर बाजार के समीप जागरण का पंडाल लगाया गया। रात करीब 8.30 बजे तक जागरण कलाकार मंच पर नहीं पहुंचे थे, लेकिन आसपास के घरों के बच्चे बैठ गए थे। उनके साथ आढ़ती परिवार के एक रिश्तेदार की 10 वर्षीय बेटी भी बैठी थी। बताते हैं कि इसी दौरान पड़ोस के कुछ युवक शराब के नशे में धुत होकर पहुंच गए और बालिका (आढ़ती के रिश्तेदार की बेटी) से छेड़छाड़ कर दी। इस पर बालिका चीख पड़ी।
आवाज सुनकर आढ़ती परिवार के लोग पंडाल में आ गए और छेड़छाड़ का विरोध किया। इस पर आरोपी एक साथ हमलावर हो उठे। मौके पर चीख पुकार मची तो किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। इस पर दरोगा पंकज चौधरी ने सिपाहियों के साथ मौके पर जाकर जागरण के आयोजक परिवार को पीट रहे युवकों को हडक़ाया तो वे पुलिस पर हमलावर हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छेड़छाड़ के आरोपियों ने पुलिसवालों से हाथापाई की। दरोगा को चोटें आई हैं।
इस घटना से मौके पर अफरातफरी होने के साथ भय का माहौल बन गया। कलान थाने से इसकी सूचना मिलने पर मिर्जापुर और परौर पुलिस भी कलान पहुंच गई। खुद पर हमले से भन्नाई पुलिस ने पांच आरोपियों को विभिन्न स्थानों से धर दबोचा। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि पांच आरोपियों को अभी पकड़ा गया है। अन्य नाम सामने आने पर उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। एफआईआर दर्ज की जा रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रवृत्ति की आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग मुखर
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 48 नए मरीज, दो की मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.