Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दोपहिया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
  • हरिद्वार

दोपहिया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 17/12/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। सिडकुल क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोपहिया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 14 बाइकें बरामद की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में वाहन चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने चारों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। बुधवार को सिडकुल थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में सिडकुल थाना पुलिस ने यह सफलता हासिल की। एसएसपी ने बताया कि थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार रात चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान दवा चौक के पास से सौरभ निवासी बहादराबाद और संजय निवासी सलेमपुर रानीपुर को चोरी की एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके दो अन्य साथी सुनील कुमार निवासी ग्राम रामपुर, कोतवाली देहात जिला बिजनौर और अक्षय निवासी टांडा भागमल थाना लक्सर पेंटागन मॉल के पीछे कूड़े के ढेर के पास चोरी के अन्य वाहनों की निगरानी कर रहे हैं और उन्हें बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसएसआई देवेंद्र तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से चोरी की 13 अतिरिक्त बाइकें बरामद की गईं। एसएसपी ने बताया कि बरामद 14 बाइकेां में से आठ सिडकुल क्षेत्र से चोरी की गई थीं, जबकि अन्य छह वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी अक्षय शातिर अपराधी और हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर करीब 19 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आरोपी सौरभ पर 15, संजय पर नौ और सुनील कुमार पर आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों को बुधवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, एएसपी निशा यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लच्छीवाला टोल प्लाजा में एलिवेटेड कॉरिडोर पर डब्ल्यूआईआई से मांगे सुझाव
Next: राशिफल 18 दिसंबर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

लापता किशोरी का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • लापता किशोरी का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.