Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लच्छीवाला टोल प्लाजा में एलिवेटेड कॉरिडोर पर डब्ल्यूआईआई से मांगे सुझाव
  • देहरादून

लच्छीवाला टोल प्लाजा में एलिवेटेड कॉरिडोर पर डब्ल्यूआईआई से मांगे सुझाव

RNS INDIA NEWS 17/12/2025
default featured image

देहरादून। हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लच्छीवाला टोल प्लाजा क्षेत्र में एलिवेटेड कॉरिडोर और फ्लाईओवर निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। इस संवेदनशील वन क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं और मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने देहरादून स्थित भारतीय वन्यजीव संस्थान से आवश्यक सुझाव और तकनीकी परामर्श मांगा है। प्राधिकरण के अनुसार वर्तमान में इस क्षेत्र में एलिवेटेड कॉरिडोर या फ्लाईओवर की कोई परियोजना स्वीकृत नहीं है, लेकिन वन्यजीवों विशेषकर हाथियों की सुरक्षित आवाजाही और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए विशेषज्ञ संस्थान से मार्गदर्शन लिया जा रहा है। वन्यजीव संस्थान से प्राप्त सुझावों, पर्यावरणीय मानकों की पूर्ति तथा सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के उपरांत ही इस विषय में आगे का निर्णय लिया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता अजय कुमार ने कहा कि लच्छीवाला क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसे और वन्यजीवों की मृत्यु चिंता का विषय है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से आग्रह किया कि विशेषज्ञ सुझावों के आधार पर शीघ्र ठोस निर्णय लिया जाए, जिससे यातायात व्यवस्था भी सुरक्षित हो और वन्यजीवों का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निगम कर्मचारी बोले, कट ऑफ डेट पर पुनर्विचार करे सरकार
Next: दोपहिया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • देहरादून

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

गोल्डन कार्ड योजना में अंशदान में वृद्धि पर भड़के पेंशनर्स

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 फरवरी
  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.