Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस ने किया पुतला दहन
  • अल्मोड़ा

मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस ने किया पुतला दहन

RNS INDIA NEWS 17/12/2025
WhatsApp Image 2025-12-17 at 12.32.33_11zon

अल्मोड़ा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना का नाम बदलने के प्रस्ताव के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के फैसले को महात्मा गांधी के विचारों को मिटाने की कोशिश करार दिया और इसे संकीर्ण सोच का परिचायक बताया। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि मनरेगा केवल एक सरकारी योजना नहीं है, बल्कि देश के करोड़ों ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और किसानों के लिए यह जीवनरेखा के समान है। इस योजना ने ग्रामीण भारत को रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता दी है। मनरेगा का नाम महात्मा गांधी के उस विचार से जुड़ा है, जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाने की भावना निहित है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस शासनकाल में शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम बदलकर अपनी नीतिगत असफलताओं को छिपाने का प्रयास कर रही है। केवल नाम बदलने से न तो ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं हल होंगी और न ही बेरोजगारी, महंगाई और पलायन जैसी गंभीर चुनौतियों पर कोई असर पड़ेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने केंद्र सरकार से मांग की कि नाम बदलने जैसे मुद्दों में समय न गंवाते हुए मनरेगा के बजट में वृद्धि की जाए, मजदूरों को समय पर मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित किया जाए और कार्यदिवसों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि ग्रामीण जनता को वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा के नाम और उसकी मूल भावना की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। पुतला दहन कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूरन रौतेला, संजय कठायत, आनंद सिंह बिष्ट, नारायण दत्त पाण्डेय, भैरव गोस्वामी, सुशील साह, गोविंद लाल बल्टियाल, दिनेश पिल्खवाल, संजय दुर्गापाल, अमर बिष्ट, निजाम कुरैशी, पूरन नाथ गोस्वामी, महेंद्र मेहता, रोहित रौतेला, संजीव कर्मियाल, दीपेश कांडपाल, अख्तर हुसैन, प्रवीण भोज, संदीप जंगपागी, पंकज कार्की, नवाज खान, हर्ष कनवाल, देव सिंह कनवाल, धनेश बिष्ट सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लिंक मोटर मार्ग की स्वीकृति को लेकर भ्रम फैला रहे विधायक: बिट्टू कर्नाटक
Next: प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत न्याय पंचायतों में लगे जनसेवा शिविर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.